एस्ट्रल कंपनी ने बिलासपुर में किया एडहेसिव सेमिनार, सीपेज से छुटकारे के बताए उपाय

Spread the love

Ray Traders, Devrikhurd में हुआ डेमो, पेंटर और कांट्रेक्टरों ने लिया भाग

बिलासपुर। भवन निर्माण क्षेत्र में उभरती समस्याओं और उनके समाधान को लेकर Astral Adhesive कंपनी ने शनिवार को देवरीखुर्द स्थित Ray Traders कार्यालय में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गुजरात के अहमदाबाद स्थित मुख्यालय वाली एस्ट्रल कंपनी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर छत्तीसगढ़ के एरिया सेल्स ऑफिसर मनोज पाल ने प्रोडक्ट का डेमो देते हुए तकनीकी जानकारियां साझा कीं।

सेमिनार में बड़ी संख्या में पेंटर, कांट्रेक्टर और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान मनोज पाल ने बताया कि Astral Adhesive की नवीन तकनीक से मकान में होने वाली सीपेज, कमजोर प्लास्टरिंग और निर्माण संबंधी अन्य समस्याओं से आसानी से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि लोग एस्ट्रल के प्रोडक्ट्स को सही जानकारी के साथ अपनाएं, तो घर लंबे समय तक मजबूत और टिकाऊ रहेंगे।

कार्यक्रम में सुनील राय, पार्थो चक्रवर्ती, संतोष राजकुमार, लोचन चंद्र, कमलेश कुमार, भागवत, जयप्रकाश विधानी, शत्रुघ्न और कन्हैया लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने उत्पाद की गुणवत्ता और उपयोगिता की सराहना की।

एस्ट्रल के अधिकारियों ने पेंटरों और कांट्रेक्टरों को प्रोडक्ट की live demonstration देकर बताया कि किस प्रकार यह अन्य पारंपरिक उत्पादों की तुलना में अधिक असरदार और किफायती है। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि क्षेत्र में निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को सही जानकारी मिले, जिससे वे अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा दे सकें।

Related Posts

“पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम बांधा में जला ‘आशीर्वाद का दीप’

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/तखतपुर। विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर/तखतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!