कलेक्टर की सख्ती: 70 डॉक्टरों और कर्मचारियों पर गिरी गाज, लापरवाही पर मांगा जवाब

Spread the love

दुर्ग | जिला अस्पताल में लापरवाही पर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए 70 डॉक्टरों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिनों में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नौकरी पर संकट आ सकता है।

औचक निरीक्षण में उजागर हुई लापरवाही

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अस्पताल स्टाफ की मनमानी और लापरवाही सामने आई। इस दौरान दो पूर्व चिकित्सा अधीक्षक (सीएस) और रिसोर्स मैनेजर (आरएम) ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया।

तीन दिनों में देना होगा जवाब

कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जाए और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार हो। साथ ही, लापरवाह पाए गए 70 डॉक्टरों और 10 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भविष्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में भी ऐसी लापरवाही सामने आई तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

“कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

Spread the love

Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

राष्ट्रीय कारीगर आंदोलन में छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, कृष्णा प्रजापति के हाथों में जमीनी अभियान की कमान

Spread the love

Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     31 अक्टूबर को कन्याकुमारी में जुटेंगे 29 राज्यों के प्रतिनिधि, कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति भारत के लाखों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!