केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का रायपुर दौरा, बजट प्रावधानों पर करेंगे चर्चा, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, बुद्धिजीवी सम्मेलन में होंगे मुख्य वक्ता

Spread the love

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मंत्री दयाल दास बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश पांडे और सह प्रभारी मितुल सहित भाजपा नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

जोशी अपने दौरे के दौरान पहले पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे वीआईपी चौक स्थित एक निजी होटल में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में वे केंद्र सरकार के बजट 2025-26 के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे सम्मेलन की अगुवाई

भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में समिति के नंदन जैन, नरेशचंद्र गुप्ता और अमित चिमनानी ने जानकारी दी कि सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। चिमनानी ने बताया कि बजट के प्रावधानों को लेकर देशभर में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे किए जा रहे हैं, जिसके तहत जोशी का यह छत्तीसगढ़ दौरा है।

राज्य के अन्य जिलों में भी होंगे कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के अलावा आने वाले दिनों में बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा क्षेत्रों में भी केंद्रीय मंत्रियों के प्रवास की योजना है। बजट प्रावधानों को लेकर जिला स्तर पर भी प्रेस वार्ता और बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

सम्मेलन में शामिल होंगे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ

बुद्धिजीवी सम्मेलन में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए), डॉक्टर्स, आईटी एक्सपर्ट्स, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र सरकार के बजट प्रावधानों को बेहतर तरीके से जनता तक पहुंचाना है।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!