कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मार्च का पहला बुधवार? जानें राशिफल और उपाय

Spread the love

1. मेष राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। बुधवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें वह बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं

2. वृष राशि

धन, यश,कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यावसायिक योजनाएं फली भूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डाल करके जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी वह गुड़ खिलाये।

3. मिथुन राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। आज  बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा और किसी गरीब को भोजन करा दें।

4. कर्क राशि

जीवन में भागदौड़ रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेग। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य  में शामिल हो सकते हैं। सुबह मंगल बीज मंत्र का जाप करें वह सूर्य को हल्दी में चावल डाल कर जल दें।

5. सिंह राशि

दांपत्य जीवन में निकटता आएगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4  रोटी में गुड़ डालकर दें।

6. कन्या राशि

रिश्तो में निकटता आएगी। वाणी में मधुरता रहेगी। धन व्यय होगा और जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन कारण तो दिन अच्छा होगा।

7. तुला राशि

पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

8. वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कारोबार में भाग दौड़ अधिक रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

9. धनु राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गोवंश  को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर के देंगे तो दिन शुभ रहेगा।

10. मकर राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझन व तनाव मिल सकता है। रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहे। घायल कुत्ते का उपचार कराये व कुत्ते को रोटी दें।

11. कुंभ राशि

संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले  तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

12. मीन राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तो में निकटता आएगी। अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: दशमी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 21 September 2026       मेष राशिफल   आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!