कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों के गांजे की तस्करी नाकाम, 500 किलो ड्रग्स जब्त

Spread the love

कटघोरा पुलिस ने सुतर्रा के पास घेराबंदी कर पकड़ा कंटेनर, ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था गांजा

कोरबा। कोरबा पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कटघोरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर वाहन से 500 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर लगातार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ जारी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर वाहन में गांजे की बड़ी खेप उत्तर प्रदेश भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस ने सुतर्रा के रापाखर्रा पुल के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका। जांच करने पर कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा भरा मिला।

अंतरराज्यीय तस्करों का नेटवर्क बेनकाब

पुलिस जांच में सामने आया कि गांजे की यह खेप ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश में खपाई जा रही थी। फिलहाल कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। प्राथमिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकता है।

कटघोरा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशे के कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!