क्षय दिवस पर बस्तर में रैली, संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन
बस्तर। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक और टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने सुबह 9:30 बजे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

‘टीबी भगाओ, बस्तर बचाओ’ की गूंज
यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महारानी अस्पताल परिसर पहुंची। इसके बाद नर्सिंग छात्राओं ने विभिन्न वार्डों, ओपीडी और आईपीडी में रंगोली के माध्यम से टीबी से बचाव का संदेश दिया।
टीबी जागरूकता संगोष्ठी व सम्मान समारोह
महारानी अस्पताल के शहीद गुंडाधुर सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गई, जहां बस्तर कलेक्टर हरीश एस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने ‘सीवाई टीबी स्क्रीन टेस्ट प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया और सभी को टीबी मुक्त भारत के संकल्प की शपथ दिलाई।

81 ग्राम पंचायतों को ‘टीबी मुक्त पंचायत 2023’ पुरस्कार
इस अवसर पर 81 ग्राम पंचायतों को ‘टीबी मुक्त पंचायत 2023’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही, टीबी से उबर चुके मरीजों को ‘टीबी मितान’ के रूप में सम्मानित किया गया।
नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश
नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए टीबी के दुष्प्रभाव और समाज पर पड़ने वाले असर को दर्शाया।
टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण
वर्तमान में उपचाराधीन दो टीबी मरीजों को जिला कलेक्टर द्वारा ‘फूड बास्केट’ प्रदान की गई।
टीबी जागरूकता में योगदान देने वाले समाजसेवियों का सम्मान
विवेक सोनी, विमल बोथरा, एम. श्रीधर राव, दुर्गा गुप्ता और डॉ. मनोज थॉमस को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कलेक्टर की अपील
बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने टीबी मुक्त भारत अभियान में सभी से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की और जागरूकता अभियान में भाग लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।
उल्लेखनीय उपस्थिति
इस कार्यक्रम में डॉ. संजय बसाक (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बस्तर), डॉ. रीना लक्ष्मी (डीपीएम), डॉ. सी. मैत्री (नोडल अधिकारी, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम), डॉ. श्रेयांश वर्धन जैन, डॉ. भंवर शर्मा, डॉ. आनंद प्रकाश, डीपीएम लेप्रा समिति उमाशंकर साहू, कमलेश वर्मा (तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम), अशोक बघेल और नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल, टीचर स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।










