चलती ट्रेन में ATM का सुविधा

Spread the love

अगर आप भी ज्यादातर ट्रेन से सफर करते हैं और इस दौरान आपके पास कैश की कमी या कैश खत्म हो जाता है, तो पैसे निकालने के लिए स्टेशन पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारतीय रेलवे ने एक नया इतिहास रच दिया है। अब ट्रेन में ही यात्रियों को एटीएम की सुविधा दी जा रही है। जी हां, मुंबई-मनमाड़ पंचवटी एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन बन गई है जिसमें एटीएम की सुविधा दी गई है।

मुंबई-मनमाड़ पंचवटी एक्सप्रेस में मिलेगी ATM की सुविधा

बता दें कि, मुंबई से मनमाड़ तक चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12109 के AC चेयर कार कोच में अब एक ATM लगाया गया है। यह सुविधा बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा दी गई है और इसे कोच के पिछले हिस्से में एक क्यूबिकल में लगाया गया है, जहां आमतौर पर एक छोटा पैंट्री स्पेस होता है। इस ATM को एक मजबूत शटर डोर से सुरक्षित किया गया है, ताकि ट्रेन के चलते रहने पर भी यह सुरक्षित और आसानी से इस्तेमाल हो सके।

इस ATM को मनमाड़ रेलवे वर्कशॉप में विशेष तकनीकी और स्ट्रक्चरल बदलावों के साथ स्थापित किया गया है। कोच में अतिरिक्त इलेक्ट्रिकल सपोर्ट और आवश्यक संरचनात्मक बदलाव किए गए हैं, ताकि मशीन ट्रेन की गति और झटकों के बावजूद सुचारू रूप से काम कर सके। इस प्रकार की सुविधा देने की शुरुआत भुसावल मंडल द्वारा आयोजित एक अभिनव गैर-किराया राजस्व ग्राहक संवाद बैठक में की गई थी।

इस दूरदर्शी प्रस्ताव के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए, प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंक (बैंक ऑफ महाराष्ट्र) ने नई नवाचारी गैर-किराया राजस्व विचार योजना (NINFRIS) के अंतर्गत औपचारिक योजना प्रस्तुत की। यह सुविधा खासकर उन यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद होगी, जो अचानक कैश की जरूरत में स्टेशन पर नहीं उतर सकते या फिर रिमोट इलाकों की यात्रा कर रहे हों।

बता दें कि, पंचवटी एक्सप्रेस एक डेली सुपरफास्ट ट्रेन है, जो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से चलकर मनमाड़ जंक्शन (MMR) तक चलती है। यात्रा का समय लगभग 4 घंटे 35 मिनट का है। इस ट्रेन में रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में अब उनके लिए यह सुविधा एक नई सहूलियत लेकर आई है।

Related Posts

“सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

Spread the love

Spread the love  सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि   Asha Bhosle…

कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा

Spread the love

Spread the love  तमिलनाडु (Tamil Nadu) । थूथुकुडी/मदुरै । विशेष रिपोर्ट   भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पुलिस बर्बरता के विरुद्ध एक कड़ा संदेश देते हुए मदुरै की विशेष अदालत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!