रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 मार्च को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को तीव्र गति मिलेगी और यह राज्य को एक औद्योगिक एवं तकनीकी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।










