जिला शिक्षा अधिकारी ने किया कोंटा विकासखंड के स्कूलों का निरीक्षण

Spread the love

सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में स्थित सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता जाँचने और सुधारने के लिए जिलाधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी के द्वारा शनिवार को कोंटा विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

प्राथमिक शाला लखापाल में कक्षा पहली से चौथी तक दर्ज छात्रों 28 में से 15 छात्र उपस्थित पाए गए। इसके साथ ही 2 नियमित शिक्षक एवं 1 शिक्षादूत उपस्थित थे। बच्चों से पूछने पर बच्चों ने गिनती एवं अंग्रेजी अल्फाबेट पढ़कर दिखाया। सभी छात्रों के पास स्कूल  चार्ट, नक्शा, टीएलएम सामग्री तथा जुट बेग एवं पुस्तकें उपलब्ध हैं। स्कूल में पानी की सुविधा उपलब्ध है तथा छात्रों को नियमितमध्याह्न भोजन दिया जा रहा है।

प्राथमिक शाला केरलापेंदा में निरीक्षण के दौरान 24 में से 15 बच्चे उपस्थित पाए गए। बच्चों को पोस्टर एवं चार्ट के चित्र एवं गिनती के बारे मे जानकारी लिया गया। कुछ बच्चो ने गिनती और अक्षर की पहचान करके बताया। स्कूल मे बिजली पानी की सुविधा है। मध्यान्ह भोजन बनाया गया था और स्कूल भी साफ सुथरा था।

इसके साथ ही आज 8 वी के केंद्रीयकृत वार्षिक परीक्षा का अवलोकन किया गया जिसके अंतर्गत पोलमपल्ली में उच्च प्राथमिक शाला मे 18 बच्चे एवं चिंतागुफा मे 15 बच्चे परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संपन्न हो रही थी।

निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोंटा पी श्रीनिवास राव भी उपस्थित थे।

Related Posts

नवानगर में योग का जनसैलाब: भाजपा मंडल के नेतृत्व में गूंजा संकल्प— “करो योग, रहो निरोग”

Spread the love

Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नवानगर में भाजपा नवानगर मंडल द्वारा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया…

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!