तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री घायल

Spread the love

जशपुर । बगीचा के ग्राम महनई के समीप साेमवार की शाम लगभग 5 बजे चालक की लापरवाही से तेज रफ्तार बस पलट गई. इस हादसे में 6 से ज्यादा लाेग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही सुलेसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया,

जहां सभी का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि बस बगीचा से कुसमी जा रही थी, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे. बस बगीचा थाना क्षेत्र के चाैकी सुलेसा के ग्राम महनई के पास पलट गई.

बताया जा रहा है कि बस चालक फाेन पर बात कर रहा था और लापरवाही पूर्वक गाड़ी काे चला रहा था, जिससे बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई. इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सभी घायलाें काे बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Related Posts

खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

Spread the love

Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

दशमेश पब्लिक स्कूल में गूंजी नशामुक्ति की हुंकार, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।         सरगुजा। सरगुजा पुलिस एवं जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नवा बिहान’ नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!