त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : तीसरे चरण के मतदान दल रवाना

Spread the love

जांजगीर-चांपा। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। इस चरण में जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ और बलौदा के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न कराया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में 22 फरवरी को मतदान दलों को रवाना किया गया। ब्लॉक मुख्यालय बलौदा के डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय एवं पामगढ़ से सुबह मतदान सामग्री वितरित कर दलों को रवाना किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे सहित अन्य अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को फूल-माला पहनाकर और पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के इस चरण में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी एसडीएम, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!