नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 32वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। यह मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 49 रन की पारी खेली। कप्तान अक्षर ने 34 रन की पारी खेली। जोफ्रा आर्चर को दो विकेट मिला।
जवाब में राजस्थान की टीम भी 188 रन ही बना सकी। ऐसे में 18वें सीजन का पहला सुपर ओवर देखने को मिला। सुपर ओवर में दिल्ली ने जीत दर्ज की। अब दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है।









