दुर्ग: डीएसपी क्राइम हेम प्रकाश नायक पद से हटाए गए, नई जिम्मेदारी सौंपी गई
दुर्ग, 12 मार्च। दुर्ग जिले में डीएसपी क्राइम, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट (ACCU) और एएनटीएफ के प्रभारी हेम प्रकाश नायक को पद से हटा दिया गया है। यह आदेश पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, हेम प्रकाश नायक को अब पुलिस अधीक्षक दुर्ग के कार्यालय में अपराध संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, डीएसपी क्राइम और एएनटीएफ के नए प्रभारी की नियुक्ति के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग को निर्देशित किया गया है।










