दूसरे चरण के चुनाव में कहां-कहां होगी वोटिंग, जानें : Second Phase of Elections

Spread the love

Second Phase of Elections छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना था जिसमें एक चुनाव हो चुका है जो 17 फरवरी 2025 को हुआ और दो आगामी चुनाव बचे हुए हैं जो एक 20 फरवरी है और एक 23 फरवरी को है। और कल कहां-कहां चुनाव होना है मतलब 20 फरवरी को उसकी पुरी जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया है जो सारी जानकारी नीचे दिया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 तीन चरणों में संपन्न हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु तारीखों की घोषणा की गई थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि निर्वाचन हेतु सभी तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित कर ली गई है।

 

Second Phase of Elections : 43 विकासखण्डों में मतदान होगा

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय चरण में 20 फरवरी को राज्य के 43 विकासखण्डों में मतदान होगा। जिन विकासखण्डों के द्वितीय चरण में मतदान होना है-उसमें जिला बिलासपुर के विकासखण्ड बिल्हा, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकासखण्ड पेण्ड्रा, जिला मुंगेली के विकासखण्ड लोरमी, जिला जांजगीर-चांपा के विकासखण्ड नवागढ़, जिला सक्ती के विकासखण्ड मालखरौदा, जिला कोरबा के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा।

जिला रायगढ़ के विकासखण्ड खरसिया एवं धरमजयगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखण्ड बिलाईगढ़, जिला सूरजपुर के विकासखण्ड रामानुजनगर एवं प्रेमनगर, जिला बलरामपुर के विकासखण्ड बलरामपुर, जिला सरगुजा के विकासखण्ड सीतापुर एवं मैनपाट, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़, जिला जशपुर के विकासखण्ड जशपुर एवं मनोरा, दुलदुला तथा कुनकुरी शामिल है।

दूसरे चरण के चुनाव

इसी तरह जिला रायपुर के विकासखण्ड धरसींवा एवं तिल्दानेवरा, जिला बलौदाबाजार के विकासखण्ड कसडोल, जिला गरियाबंद के विकासखण्ड छुरा, जिला महासमुन्द के विकासखण्ड पिथौरा एवं बागबहरा, जिला धमतरी के विकासखण्ड कुरूद, जिला दुर्ग के विकासखण्ड पाटन, जिला बालोद के विकासखण्ड बालोद, जिला राजनांदगांव के विकासखण्ड छुरिया, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के विकासखण्ड खैरागढ़, जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के विकासखण्ड मोहला।

जिला कबीरधाम के विकासखण्ड बोड़ला एवं पण्डरिया, जिला कोण्डागांव के विकासखण्ड फरसगांव एवं माकड़ी, जिला बस्तर के विकासखण्ड बस्तर एवं लोहण्डीगुड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखण्ड भानुप्रतापपुर, एवं दुर्गूकोंदल, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के कटेकल्याण तथा जिला सुकमा के छिन्दगढ़ एवं बीजापुर जिला के विकाखण्ड भोपालपटनम एवं ऊसूर शामिल हैं।

  • Related Posts

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    छत्तीसगढ़ में सस्ती शराब का बड़ा फैसला! अब प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी दारू, 1 अप्रैल से बदल जाएगा पूरा खेल

    Spread the love

    Spread the love  CG News: छत्तीसगढ़ की शराब बिक्री व्यवस्था में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव करने का फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से राज्य की सरकारी शराब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!