जानकी जयंती पर पर्व स्नान कल, शोभायात्रा निकालकर श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी*

Spread the love

 

 

राजिम । राजिम कुंभ कल्प के दौरान शुक्रवार 21 फरवरी को जानकी जयंती अवसर पर दूसरा पर्व स्नान किया जाएगा। जानकी जयंती के अवसर पर तीर्थ नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में तड़के सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुण्य स्नान करेंगे। वहीं जानकी जयंती के अवसर पर राजिम कुंभ मेला में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। 

राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने बताया कि नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष भवानी शंकर साहू एवं सचिव राजू साहू के नेतृत्व में सुबह राजिम के महामाया मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो वीआईपी रोड होते हुए त्रिवेणी संगम में पहुंचकर डुबकी लगाकर रैली का समापन करेंगे। इस शोभायात्रा में करीब आश्रम प्रमुखों के अलावा विभिन्न समाज के लोग शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि हिंदू धर्म में जानकी जयंती का विशेष महत्व है। जानकी जयंती को सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर राजा जनक को माता सीता की प्राप्ति हुई थी और उन्होंने माता सीता को अपनी संतान के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन माता सीता के साथ भगवान राम की पूजा और उपवास रखकर पूजा अर्चना करने से भक्तों को पुण्य लाभ मिलता है। साथ ही इस दिन पूजा के दौरान विशेष स्तोत्र का पाठ करने से परिवार में सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!