पंचायत चुनाव का दूसरा चरण कल, मतदान की तैयारियां पूरी

Spread the love

655 मतदान केंद्रों में डाले जाएंगे वोट, 3.31 लाख मतदाता करेंगे मतदान

कबीरधाम जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार, 20 फरवरी को संपन्न होगा। इसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार सुबह 9 बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। जिले के बोड़ला और पंडरिया ब्लॉक की 268 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, जिसके लिए 655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में करीब 3.31 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

किसके लिए होगा मतदान?

इस चरण में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान होगा। वोटिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी।

रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी के अनुसार, बोड़ला और पंडरिया ब्लॉक के 8 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होंगे, जिनमें जिला पंचायत क्षेत्र 01 से 08 तक शामिल हैं।

मतदान दलों का रवाना होना जारी

बोड़ला ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद स्कूल, बोड़ला और पंडरिया ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद स्कूल, पंडरिया से मतदान दलों को सामग्री वितरित की जा रही है। दोपहर तक सभी 655 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी।

पंडरिया ब्लॉक में इतने प्रत्याशी मैदान में

रिटर्निंग ऑफिसर सुशील कुमार सोनपिपरे के अनुसार, पंडरिया जनपद पंचायत क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए कुल 2756 उम्मीदवार मैदान में हैं—

  • पंच पद के 945 वार्डों में 2080 प्रत्याशी
  • सरपंच पद के 134 ग्राम पंचायतों में 537 प्रत्याशी
  • जनपद सदस्य के 25 निर्वाचन क्षेत्रों में 139 प्रत्याशी

इस ब्लॉक में कुल 1,85,752 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!