पाली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ

Spread the love

कोरबा पाली: नगर के वार्ड क्रमांक-08 निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक कमल वैष्णव, पिताश्री गोविंद वैष्णव के निवास स्थल पर आज भव्य कलश यात्रा के साथ साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह कथा सप्ताह 15 अप्रैल को संपन्न होगा।

8 अप्रैल सुबह 9 बजे वैष्णव निवास से शुभारंभ हुई कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुँची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए शामिल हुईं। भजनों की मधुर धुन और गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय बना दिया।

कथा का विधिवत शुभारंभ करते हुए कथावाचक नारायण महाराज जी ने श्रीमद भागवत कथा का महत्व स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कथा जीवन के उद्देश्य और दिशा को दर्शाने वाली है। उन्होंने कहा, “जहाँ भी भागवत कथा होती है, वहाँ का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है और दुष्ट प्रवृत्तियाँ समाप्त हो जाती हैं।”

महाराज जी ने बताया कि भागवत कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब हम इसे अपने जीवन में उतारें। इसके श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होते हैं और जीव का लौकिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है। यदि श्रद्धा पूर्वक भागवत कथा का श्रवण किया जाए तो मनुष्य भवसागर को पार कर परमात्मा की शरण में स्थान प्राप्त करता है।

कथा श्रवण के लिए नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए हैं और कथा स्थल पर आध्यात्मिक रसपान का लाभ ले रहे हैं।

Related Posts

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!