पीएम आवास योजना को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया बहिर्गमन

Spread the love

रायपुर। प्रश्नकाल के अंतिम दौर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने सवाल के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आमंत्रित किया। पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन व संचालन के संंबंध में मंत्री द्वारा दिए गए जवाब पर सवाल उठाए। पूर्व सीएम ने यह भी पूछा कि छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना के तहत 18 लाख आवास का निर्माण किया जाना है। 18 लाख आवास अलग बनाए जाएंगे या फिर पूर्व के वर्ष में अधूरे निर्माण कार्य या प्रारंभ नहीं हो पाए आवास के आंकड़ों को भी जोड़ा गया है। मंत्री के जवाब के बाद विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा मचाया और विरोध स्वरूप सदन का बहिर्गमन कर दिया। शोरगुल और हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने प्रश्नकाल समाप्त की घोषणा भी कर दी।

भूपेश ने सरकार को घेरा
प्रश्नकाल के अंतिम दौर में आज सदन में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा मचाया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन व संचालन को लेकर मंत्री के बहाने सरकार पर निशाना साधा और मंत्री को जमकर घेरा। पूर्व सीएम बघेल ने पीएम आवास योजना को लेकर उनके द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब को लेकर मंत्री को जमकर घेरा। पूर्व सीएम ने वर्षवार पीएम आवास योजना के स्वीकृत और पूर्ण व अपूर्ण आवास का आंकड़ा पढ़ते रहे ।आंकड़ा पढ़ने के बाद उन्होंने स्पीकर के माध्यम से पंचायत मंत्री विजय शर्मा से पूछा कि विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी पीएम आवास को लेकर सवाल पूछे थे। मोहले को दी गई जानकारी और उनको जो जानकारी उपलब्ध कराई गई है इसमें भारी अंतर क्यों है। छत्तीसगढ़ में पीएम आवास के नाम पर जब एक ही योजना संचालित की जा रही है तब मंत्री की तरफ से एक ही योजना के जवाब में दो सदस्यों को अलग-अलग जानकारी क्यों दी गई है। आंकड़ों में इतना भारी अंतर क्यों है। पंचायत मंत्री ने पूर्व सीएम को बताया कि विधायक मोहले को जो जानकारी उपलब्ध कराई गई है वह वित्तीय आंकड़ा है। आपने वर्षवार जानकारी मांगी थी लिहाजा वर्षवार आंकड़ा और जानकारी आपको उपलब्ध कराई गई है।इसमें कहीं कोई अंतर नहीं है और ना ही अलग-अलग।

18 लाख आवास के सवाल पर हुआ जमकर हंगामा
मंत्री के जवाब के बाद पूर्व सीएम बघेल ने पूछा कि प्रदेश में 18 लाख गरीबों को आशियाना देने की बात कही गई थी। 18 लाख नए आवास बनाए जाएंगे या फिर पूर्व में जो काम अधूरा रह गया है उसे इसमें शामिल किया जाएगा। जैसे ही पूर्व सीएम ने यह सवाल दागा मंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौर में पीएम आवास का मुद्दा उठाया। 18 लाख पीएम आवास के मुद्दे पर सदन में विपक्षी दल के सदस्यों ने जोरदार हंगामा मचाया। नारेबाजी के बीच सदन का बहिर्गमन कर दिया।

पूर्व सीएम ने प्रश्नकाल का समय बढ़ाने स्पीकर से किया अनुरोध

पूर्व सीएम बघेल के सवाल के जवाब के दौरान मंत्री ने महत्वपूर्ण मसला बताते हुए स्पीकर से अनुरोध किया कि चाहें तो प्रश्नकाल का समय बढ़ा दिया जाए और इस पर चर्चा जारी रहे। इसके कुछ मिनट बाद ही मंत्री इस मुद्दे पर घिरते चले गए। विपक्षी सदस्यों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबे के बीच पूर्व सीएम बघेल ने स्पीकर डा रमन सिंह से प्रश्नकाल का समय बढ़ाने का अनुरोध किया। हंगामे और शोरगुल के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल समाप्ति की घोषणा कर दी।

 

Related Posts

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, इलाज का आश्वासन देकर मुकरने की बात; पीड़ित ने कलेक्टर और श्रम विभाग से लगाई न्याय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!