पुलिस ने तस्करों से 6 गौ वंशों को कराया मुक्त, दो गिरफ्तार

Spread the love

जशपुरनगर। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में ऑपरेशन शंखनाद के तहत् जशपुर पुयलिस द्वारा लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, अब तक जशपुर पुलिस के द्वारा लगभग 750 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। गौ वंशों के तस्करी के खिलाफ ग्रामीण भी हो रहे जागरूक, लगातार कर रहे हैं पुलिस को सूचित। इसी क्रम में दिनांक 17.02.25 को चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से 06 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है, व दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 17 फरवरी की सुबह को मनोरा पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम काटाबेल के सिलफिरि डेम के रास्ते से 6 नग गौ वंशों को बेरहमी एवं क्रूरतापूर्वक मारते पीटते हुए गोविंदपुर झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना के संबंध में अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में तत्काल ग्राम काटाबेल जाकर सिलफीरी डेम के पास घेरा बंदी कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 06 नग गौ वंशों को मुक्त कराया गया।

मनोरा पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों क्रमश: दिनेश टोप्पो पिता महेंद्र टोप्पो, उम्र 50 वर्ष, व लालदेव उराव पिता सुख नाथ उराव उम्र 55 वर्ष दोनों निवासी ग्राम धासमा पेरवाटोली थाना आस्ता जिला जशपुर (छ ग) के विरुद्ध चौकी में 4,6,10 छ ग कृषक पशु परि अधिनियम 2004 व 11(1) (क) (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत् अपराध पंजीबद्ध जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम धसमा के ही एक व्यक्ति से उक्त गौ वंशों को खरीद कर झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे थे, पुलिस मामले में उस व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। मनोरा पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना एवं आरोपियों के गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी मनोरा उप निरीक्षक दिनेश पुरैना, प्रधान आरक्षक एडवर्ड जेम्स, आरक्षक रविन्द्र पैंकरा व रोशन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 06 नग गौ वंशो को तस्करों के कब्जे से बरामद किया है, पुलिस ने अपनी सूचना तंत्रों को मजबूत किया है, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी रहेगा।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!