प्रदेश की पहली महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव

Spread the love

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के ग्राम परसदाजोशी की 21 वर्षीय बेटी फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में फामेश्वरी यादव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की पहली महिला अग्निवीर के रूप में चयन होने पर छत्तीसगढ़ एवं गरियाबंद जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रदेश की अन्य युवतियों को भी प्रेरणा देगी और उन्हें सेना व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का हौसला देगी। शासन बेटियों के सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा के हर कदम में उनके साथ है।

उल्लेखनीय है कि फिंगेश्वर विकासखण्ड के गांव परसदाजोशी की बेटी फामेश्वरी यादव ने 24 मार्च को प्रदेश के इतिहास में पहली महिला अग्निवीर बनने में अपना नाम दर्ज करा लिया है। फामेश्वरी ने बताया कि उन्हें शुरू से ही देश की सेवा करने का मन बना लिया था। इस जज्बा के साथ उन्होंने कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग के बल पर अग्निवीर की परीक्षा उत्तीर्ण की।

Related Posts

खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

Spread the love

Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

दशमेश पब्लिक स्कूल में गूंजी नशामुक्ति की हुंकार, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को किया जागरूक

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।         सरगुजा। सरगुजा पुलिस एवं जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नवा बिहान’ नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!