प्रयागराज कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। स्टेट हाईवे पर गौरेला थाना क्षेत्र के मेंढूका गांव के पास ट्रेलर ने श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दो श्रद्धालुओं की हालत नाजुक, बिलासपुर रेफर

दुर्घटना में एक महिला और उसके 15 वर्षीय पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की कमर की हड्डी में फ्रैक्चर होने की आशंका है। स्थिति गंभीर होने के चलते दोनों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, तीन अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

ट्रेलर चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

दुर्ग के पाटन निवासी थे सभी श्रद्धालु

हादसे में घायल सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन निवासी हैं। श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ स्नान के बाद घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

Related Posts

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, इलाज का आश्वासन देकर मुकरने की बात; पीड़ित ने कलेक्टर और श्रम विभाग से लगाई न्याय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!