बहन से छेड़खानी का खौफनाक अंजाम, गुस्साए भाई ने युवक की हत्या कर जलाया शव

Spread the love

बिलासपुर के रतनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किए सबूत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बहन से छेड़खानी से परेशान भाई ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले उसे शराब पिलाई, फिर टांगी से वार कर मौत के घाट उतारा और शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जली हुई लाश से खुला हत्या का राज

28 फरवरी को बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र स्थित सांधीपारा पहाड़ी के नीचे एक युवक की जली हुई लाश मिली। पुलिस जांच में मृतक की पहचान सूरज खैरवार के रूप में हुई, जो वहीं का रहने वाला था। इस सनसनीखेज मामले की जांच के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर पड़ताल शुरू की।

आखिरी बार आरोपी के साथ देखा गया था मृतक

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सूरज खैरवार को आखिरी बार कोन्दा उर्फ ओमप्रकाश (19) के साथ देखा गया था। जब पुलिस ने ओमप्रकाश के घर दबिश दी तो वह फरार मिला, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

लगातार छापेमारी के बाद 4 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि ओमप्रकाश अपने गांव वापस आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी को भी बरामद कर लिया।

बहन से छेड़खानी से नाराज था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सूरज खैरवार उसकी छोटी बहन से छेड़खानी करता था, जिसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। परेशान होकर बहन ने यह बात अपने भाई को बताई। गुस्से में ओमप्रकाश ने सूरज को मारने की योजना बनाई।

शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

27 फरवरी की रात ओमप्रकाश ने सूरज को पहले खूब शराब पिलाई, फिर उसे घर के पीछे झाड़ियों में ले जाकर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसने शव को जला दिया।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

हत्या की साजिश, वारदात और सबूत मिटाने की कोशिश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने की धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!