बिलासपुर: अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से संबद्ध 30 कॉलेजों ने नहीं भरा संबद्धता शुल्क, छात्रों पर मंडराया संकट

Spread the love

22 लाख 98 हजार रुपए बकाया, यूनिवर्सिटी ने 20 फरवरी तक शुल्क जमा करने का दिया अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से संबद्ध 30 कॉलेजों ने अब तक संबद्धता शुल्क जमा नहीं किया है। लगभग 22 लाख 98 हजार रुपए का यह शुल्क पिछले वर्ष जुलाई में ही जमा होना था। इनमें से दो कॉलेजों ने तो पिछले सत्र का भी शुल्क नहीं दिया है। इसके बावजूद इन कॉलेजों में छात्रों का एडमिशन हुआ, पढ़ाई जारी रही और सेमेस्टर परीक्षाएं भी पूरी हो चुकी हैं। अब मुख्य परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी फॉर्म भरवा रही है, जिससे छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

बिना संबद्धता के चल रहे कॉलेज, छात्रों का भविष्य खतरे में छत्तीसगढ़ में बिना संबद्धता के कोई भी कॉलेज संचालित नहीं किया जा सकता, न ही वहां एडमिशन, पढ़ाई या परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसके बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से संबद्ध 30 कॉलेजों ने संबद्धता नहीं ली है, लेकिन इन कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां जारी हैं।

यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत उजागर एक शिकायत के अनुसार, यह गड़बड़ी यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत का नतीजा है। अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से 126 कॉलेज संबद्ध हैं, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू है। NEP के तहत छात्रों के लिए अतिरिक्त विषय, प्रायोगिक कार्य, पर्याप्त कक्षाएं, शिक्षक, लैब और लाइब्रेरी की आवश्यकता है। यूजीसी नियमों के अनुसार, इन सुविधाओं की जांच कर संबद्धता देना यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी है, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से बिना निरीक्षण के ही कॉलेजों को मान्यता मिल रही है।

छात्रों के सामने पढ़ाई और परीक्षा का संकट छात्रों को इस अव्यवस्था के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सत्र समाप्ति की ओर है, लेकिन 30 कॉलेज अब तक संबद्धता लेने में विफल रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने इन कॉलेजों का पोर्टल खोला, एडमिशन कराया और बिना नो ड्यूज के परीक्षा फॉर्म भी भरवाए। सेमेस्टर परीक्षा पूरी हो चुकी है और अब वार्षिक परीक्षा के फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन में अव्यवस्था हावी सूत्रों के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के प्रशासन, अकादमिक, वित्त, भंडार, सुरक्षा, गोपनीय, परीक्षा और यूटीडी विभागों में भारी अव्यवस्था है। रिकॉर्ड मेंटेन नहीं किए जा रहे, कर्मचारियों के बीच मतभेद हैं और अकादमिक विभाग समय पर सिलेबस व पात्रता की जानकारी भी जारी नहीं करता।

संबद्धता शुल्क नहीं भरने वाले कॉलेजों की सूची सरदार भगत सिंह कॉलेज बेलगहना, सेवक राम साहू कॉलेज फुलवारी, महाराणा प्रताप कॉलेज, सीएसआर कॉलेज, जीटीबी प्रोफेशनल कॉलेज, जीटीबी एजुकेशन कॉलेज, ममतामयी मिनीमाता कॉलेज, सोनकर कॉलेज, जगरानी कॉलेज, दुर्गा कन्या कॉलेज, श्री सिद्धि विनायक कॉलेज, चौकसे कॉलेज, विष्णुकांति कॉलेज, गुरुकृपा कॉलेज, संस्कार कॉलेज, मां डिंडेश्वरी कॉलेज, गुरुकुल कॉलेज, बिसाहदास महंत कॉलेज, हसदेव कॉलेज, एके गुरुकुल कॉलेज, ओरिएंटल कॉलेज, ईवीपीजी कॉलेज, आदर्श कॉलेज।

यूनिवर्सिटी का आदेश: 20 फरवरी तक जमा करें शुल्क यूनिवर्सिटी ने इन कॉलेजों को संबद्धता शुल्क जमा करने के लिए 20 फरवरी तक का समय दिया है। तय समय सीमा तक शुल्क जमा न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!