भारत ने दुबई में पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा, किंग कोहली के शतक से पाक हुआ ‘बेबस’

Spread the love

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम ने 6 विकेट से पाकिस्तान को हराकर अपनी जगह सेमीफाइनल में लगभग पक्की कर ली है। इस मैच में विराट कोहली, शुभमन गिल के अलावा कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के बल्लेबाज और गेंदबाज इस मैच में बेबस दिखे।

बड़ा टोटल बनाने में नाकाम हुई पाकिस्तान

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 10 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन सऊद शकील ने बनाए। उन्होंने 5 चौके की मदद से 76 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा खुशदिल शाह ने 38 रनों की पारी खेली थी। टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी शतकीय पारी खेली थी।

342 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित ने 20 रनों का योगदान दिया। जबकि शुभमन गिल ने 46 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। अय्यर ने 67 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 5 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया। वहीं विराट कोहली ने इस मैच में दमदार शतक बनाते हुए पाकिस्तान को हार का स्वाद चखाया। कोहली ने 111 गेंदों में 100 रनो की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को धराशायी कर दिया। इस दौरान किंग कोहली ने 7 चौके लगाए। उन्होंने मैदान के लगभग चारो ओर शॉट खेला। विराट ने लगभग पाकिस्तान को सेमीफाइनल से बाहर कर दिया। उनकी पारी की चर्चा अब चारों ओर होने लगी।

कोहली भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। इसके अलावा उन्होंने इस मैच में अपने 14 हजार वनडे रन पूरे किए।

कुलदीप ने झटके 3 विकेट

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए थे, जिसमें बाबर आजम का भी विकेट शामिल था।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!