भारत बनाएगा मॉरीशस का नया संसद भवन, PM मोदी बोले – लोकतंत्र की जननी से उपहार

Spread the love

भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय वार्ता में 8 समझौते, सहयोग को मिली नई मजबूती

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरीशस दौरे के दूसरे दिन भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें 8 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने संयुक्त बयान जारी किया। इस दौरान भारत द्वारा मॉरीशस में नया संसद भवन बनाए जाने की घोषणा की गई, जिसे पीएम मोदी ने ‘लोकतंत्र की जननी’ भारत की ओर से उपहार बताया।

भारत-मॉरीशस संबंधों को मिली नई ऊंचाई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ, हिंद महासागर और अफ्रीकी महाद्वीप में मॉरीशस भारत का अहम साझेदार है। उन्होंने याद दिलाया कि 10 साल पहले मॉरीशस में सुरक्षा और विकास की आधारशिला रखी गई थी और भारत इस पूरे क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि के लिए ‘सागर विजन’ के तहत कार्य कर रहा है।

मॉरीशस के PM का बयान – भारत हमेशा मदद के लिए आगे

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का प्रमाण है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत, मॉरीशस की लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने में हमेशा सहयोग करता आया है।

भारत की सैन्य टुकड़ी भी समारोह में होगी शामिल

प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय सेना की टुकड़ी, नौसेना का युद्धपोत और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी इस समारोह का हिस्सा बनेगी।

Related Posts

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

Spread the love

Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!