भिलाई में फिर हुई चाकूबाजी, भंडारा बांट रहे युवक पर युवकों ने किया चाकू से वार, हालत गंभीर

Spread the love

भिलाई ।  छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई में पिछले कुछ समय से चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। शहर में आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर भिलाई में चाकूबाजी हुई है। यहां तीन युवकों ने एक युवक को चाकू मार दिया।

युवक की हालत गंभीर
मिली जानकरी के अनुसार, भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में शनिवार रात हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में भंडारे के समय वारदात को अंजाम दिया गया। यहां भंडारा बांट रहे युवक पर तीन युवकों ने चाकू से वार कर दिया।

इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उसके दोस्त इलाज के लिए सुपेला अस्पताल लेकर पहुँचे। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ खुर्सीपार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

Spread the love

Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!