छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रदेश के शिवालयों में भक्तों की भीड़ सुबह चार बजे से ही लगी हुई है। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है, परिसर में विशेष सज्जा की गई है। वहीं आज 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर पूरा प्रदेश शिवमय हो गया है।








