मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिवस पर अपनी माता से लिया आशीर्वाद

Spread the love
प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुख्यमंत्री साय को बधाई, लिखा..

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 61वें जन्मदिवस पर अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी से सपत्नी आशीर्वाद लिया। माता ने उन्हें स्नेह पूर्वक गले लगाते हुए लंबी उम्र के साथ राज्य की उन्नति हेतु उत्कृष्ट काम करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने मामा विश्राम साय का भी आशीर्वाद लिया। भांजे के जन्मदिन पर उन्होंने भांजे को उत्तम स्वास्थ्य का आशीष दिया। आज बगिया में मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उत्साहपूर्वक आस-पास के ग्रामीण जमा हुए हैं। मुख्यमंत्री के घर में प्रवेश करने के साथ ही सभी ने मिलकर उन्हें जन्मदिन के शुभ आशीष एवं बधाई दिए दिए।

मुख्यमंत्र विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मंत्री-सांसद, कई राज्यपालों और केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री को भेजी है। मुख्यमंत्री को अपनी शुभकामना में प्रधानमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह राज्य के लोगों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्हें सार्वजनिक सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।

 

वहीं अमित शाह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ में भाजपा को जनविश्वास का केंद्र बनाने में आपकी भूमिका सराहनीय है। ईश्वर से आपके दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!