मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, चोर पकड़ा गया

Spread the love

सुरक्षाकर्मी की सतर्कता से रंगेहाथ दबोचा गया आरोपी, परपा पुलिस के हवाले

जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एक सतर्क सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ से बाइक चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। चोर उपेंद्र कोर्राम नामक युवक की बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहा था, जिसे पकड़कर परपा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कोंडागांव निवासी उपेंद्र कोर्राम (26) ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले उसके भाई की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाज) में भर्ती कराया गया था। बाद में भाई को डिस्चार्ज कर जगदलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इसी सिलसिले में उपेंद्र मेकाज आया हुआ था।

वापसी के दौरान जब उपेंद्र अपनी बाइक के पास पहुंचा तो देखा कि सुरक्षाकर्मी उमेश कुमार नागेश ने डिमरापाल निवासी सूरज भारती (25) को पकड़ा हुआ है। आरोपी उपेंद्र की बाइक का तार काटकर अन्य तारों से जोड़ने की कोशिश कर रहा था, ताकि बाइक चोरी कर सके। सुरक्षाकर्मी की सतर्कता से आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

इसके बाद आरोपी को मेकाज चौकी में सौंपा गया, जहां से उसे आगे की कार्रवाई के लिए परपा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!