यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर, बिलासपुर, कोरबा जाने वाली ये 10 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के बीच पावर ब्लॉक लेकर गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इस वजह से अलग-अलग दिनों में 6 लोकल और 4 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के बीच पावर ब्लॉक लेकर गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा।

इस वजह से अलग-अलग दिनों में 6 लोकल और 4 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, गेवरारोड मेमू पैसेंजर और गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

अलग-अलग दिनों में 10 ट्रेनें रद्द 

4 एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल

  • 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, 25 फरवरी और 26 फरवरी।
  • 18110 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, 25 फरवरी और 26 फरवरी।
  • 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 26 फरवरी, 27 फरवरी।
  • 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 25, 26 और 27 फरवरी।

6 लोकल गाड़ियां रद्द

  • बिलासपुर से चलने वाली 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर 26 फरवरी और 19 मार्च को रद्द।
  • 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 26 फरवरी और 19 मार्च को रद्द।
  • 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर और 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू 26 फरवरी और 19 मार्च को रद्द।
  • 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर और 58207 रायपुर-जूनागढ़ पैसेंजर 28 फरवरी, 21 मार्च को रद्द।
  • 1 मार्च और 22 मार्च को जूनागढ़ से चलने वाली 58208 जूनागढ़-रायपुर पैसेंजर।
  • 1 मार्च और 22 मार्च को 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर भी नहीं चलेगी।

इन ट्रेनों पर भी असर 

  • 26 और 28 फरवरी: बिलासपुर-रायपुर गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद्द।
  • 26 फरवरी और 19 मार्च: गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर (68861/68862) बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द।
  • 28 फरवरी तक: सारनाथ-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द।

यात्रियों को असुविधा 

लोकल ट्रेनें रद्द होने से स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है, लेकिन यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

महाकुंभ के चलते ट्रेनें रद्द 

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के अंतिम दिनों में रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। इसमें छत्तीसगढ़ से होकर प्रयागराज जाने वाली सारनाथ और नौतनवा एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

सारनाथ एक्सप्रेस पहले 19 से 21 फरवरी तक रद्द थी, जिसे बाद में 23 फरवरी और अब 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

विकास कार्य का उद्देश्य 

रेलवे प्रशासन का कहना है कि बैकुंठ-सिलयारी स्टेशन के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इस काम के पूरा होने के बाद रेल यात्रियों का सफर आसान होगा और यात्री सुविधाओं में विस्तार होगा।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच कर लें। इसके अलावा, रद्द की गई ट्रेनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, रद्द की गई ट्रेनों की सूची रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

Related Posts

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: खरी लोडिंग के दौरान हमाल के दोनों पैर टूटे, 17 दिन बाद भी मुआवजे का इंतजार

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   गोदाम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, इलाज का आश्वासन देकर मुकरने की बात; पीड़ित ने कलेक्टर और श्रम विभाग से लगाई न्याय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!