रेखा दवाखाना गली में फिर बिगड़ा माहौल, असामाजिक तत्व ने किया जबरन ताला तोड़कर कब्जे का प्रयास

Spread the love

छाबड़ा पैलेस के पास गली में मकान पर दोबारा हमला, मोहल्लेवासियों ने किया विरोध, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

बिलासपुर । शहर के छाबड़ा पैलेस से सटी रेखा दवाखाना गली में एक बार फिर असामाजिक तत्वों की दबंगई देखने को मिली है। दिनांक 5 अप्रैल 2025 को मोहल्ले में रहने वालों के सामने ही एक व्यक्ति ने जबरन ताला तोड़कर खंडहर मकान में तोड़फोड़ की और कब्जे की कोशिश की। घटना श्री राम जोगलेकर से सटे बैजनाथ राय के प्लॉट पर घटी, जहां स्थानीय निवासी विरोध में उतर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस पूरी घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति ‘राजा गोस्वामी’ नामक असामाजिक तत्व था, जो पहले भी कई बार इस इलाके में माहौल बिगाड़ चुका है। बताया जा रहा है कि राजा गोस्वामी के खिलाफ शहर के कई थानों में पैसा वसूली, जबरन जमीन कब्जा, और गुंडागर्दी जैसी गंभीर शिकायतें दर्ज हैं।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि पहले भी श्री राम जोगलेकर व सुनील राय ने थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिससे यह व्यक्ति फिर से सक्रिय हो गया और खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाता दिखा।

स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गली में अमन-चैन कायम रह सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

 

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!