शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की बड़ी चोरी! बिजनेसमैन की पत्नी का पर्स उड़ा ले गए चोर, ज्वेलरी और कैश सहित मोबाइल भी ले उड़े

Spread the love

राजनांदगांव से दुर्ग स्टेशन के बीच वारदात, A-1 कोच में सफर कर रही महिला से करोड़ों के गहने और नकदी चोरी

रायपुर राजनांदगांव। गोंदिया से रायपुर जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक बिजनेसमैन की पत्नी से चोरों ने बड़ा हाथ मार दिया। ट्रेन के A-1 कोच में सफर कर रही महिला का कीमती पर्स चोरी हो गया, जिसमें करीब 65 लाख रुपये की हीरे-जवाहरात की ज्वेलरी, कैश और मोबाइल रखा था। फिलहाल मामले की जांच भिलाई-3 जीआरपी कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 4 अप्रैल की सुबह की है। महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी बिजनेसमैन दिनेशभाई पटेल की पत्नी हिना पटेल शिवनाथ एक्सप्रेस से रायपुर आ रही थीं। उन्होंने गोंदिया से A-1 कोच में यात्रा शुरू की थी। जीआरपी को दी गई जानकारी के अनुसार, उनके पास एक महंगा पर्स था जिसकी कीमत करीब ₹20,000 बताई गई है, लेकिन उसमें रखी ज्वेलरी की कीमत करोड़ों में थी।

कब और कहां हुई चोरी?

हिना पटेल के मुताबिक, सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच जब ट्रेन राजनांदगांव स्टेशन पर थी, उस समय उन्हें हल्की झपकी आ गई। इसके बाद जब ट्रेन दुर्ग स्टेशन से करीब 5 बजे रवाना हुई, तो उन्होंने पाया कि उनका पर्स गायब है। काफी तलाश के बाद भी जब पर्स नहीं मिला तो उन्होंने रायपुर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

चोरी हुआ सामान

  • ₹35 लाख का एक हीरे का हार
  • ₹25 लाख का दूसरा हीरे का हार
  • ₹5 लाख की चार अंगूठियां
  • ₹45,000 नकद
  • एक कीमती मोबाइल फोन

कहां दर्ज हुई FIR?

चूंकि चोरी की यह वारदात राजनांदगांव और भिलाई-3 स्टेशन के बीच हुई, इसलिए रायपुर रेलवे स्टेशन में मामला जीरो में कायमी कर इसे भिलाई-3 जीआरपी थाने ट्रांसफर कर दिया गया है। फिलहाल रेलवे पुलिस चोरी की इस बड़ी वारदात की जांच कर रही है। स्टेशन और ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

यात्रियों के लिए सबक

इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को सचेत कर दिया है। खासकर रात के समय सफर कर रहे लोगों को अपने कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

 

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!