मेष राशि
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि
भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। अज्ञात भय से ग्रसित रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें और किसी गाय को चार रोटी व गुड़ खिला दें।
मिथुन राशि
महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कार्यस्थल पर रचनात्मक प्रयास प्रकट करेंगे और परिवार के सभी लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रयास करने के बावजूद बधाएं आएंगे। आर्थिक प्रगति के योग हैं। निजी व व्यावसायिक मामलों में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
रिश्तों में निकटता आएगी। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शैक्षिक प्रयास सार्थकों होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से असंतुष्ट रह सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की योग है। सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव का बीज मंत्र भी करें।
कन्या राशि
पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। किए गए प्रयास से सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में जीवन में शांति रहेगी। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।
तुला राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य सार्थक सिद्ध होंगे। किसी गरीब बच्चों को भोजन करा दें और गाय को खाना खिला दें।
वृश्चिक राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूर के रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सहज सरल रहते हुए प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। दिन बहुत अच्छा रहेगा। सुबह बजरंगबाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ाने के योग हैं। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक तनाव हो सकता है। कुत्तों को भोजन करा दें और शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।







