संस्कृति व आस्था का प्रतीक नर्मदा महोत्सव, भजन एवं कीर्तन से गुंजायमान हुआ अमरकंटक

Spread the love

संस्कृति व आस्था का प्रतीक नर्मदा महोत्सव, भजन एवं कीर्तन से गुंजायमान हुआ अमरकंटक

नर्मदा महोत्सव के प्रथम दिन विभिन्न कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के प्रथम दिन नर्मदा महोत्सव का भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान अमरकंटक नर्मदा महोत्सव संस्कृति व आस्था के प्रतीक का केंद्र रहा। नर्मदा महोत्सव में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सांस्कृतिक अभ्युदय के संकल्प को पूरा करने की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही है। महोत्सव में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सनातन परम्परा के गौरव को संरक्षित करने और सहेजने की पहल हेतु विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई तथा भजन एवं कीर्तन से अमरकंटक गुंजायमान हुआ। जिनमें श्री नरेंद्र पाल सिंह का सूफ़ी भजन, श्री विवेक ताम्रकार भजन, स्नेहा गेहलोद का निर्गुण भजन, नीलकमल वैष्णव का छत्तीसगढ़ी भजन, श्री शरद समुद्रे का सितार सिंफनी का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसने लोगों का मन मोह लिया तथा आकर्षण का केंद्र रही

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कलाकारों को मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल एवं विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदेलाल सिंह मार्को ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया तथा 25 पर्यटक गाइड तैयार किए गए हैं जिन्हें प्रमाण पत्र एवं आईडी का वितरण किया। कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन जन अभियान परिषद के समन्वयक श्री उमेश पांडेय तथा स्थानीय गायक श्री संदीप शिवहरे द्वारा किया गया


  • Related Posts

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    राष्ट्रीय कारीगर आंदोलन में छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, कृष्णा प्रजापति के हाथों में जमीनी अभियान की कमान

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     31 अक्टूबर को कन्याकुमारी में जुटेंगे 29 राज्यों के प्रतिनिधि, कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति भारत के लाखों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!