साल में दो बार खिलने वाला यह फूल, डायबिटीज और कैंसर का प्राकृतिक इलाज! मार्च तक उपलब्ध

Spread the love

सागर: प्रकृति ने हमें कई अनमोल औषधियां दी हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में हम अक्सर उनके फायदों से अनजान रह जाते हैं। ऐसा ही एक चमत्कारी पेड़ है सहजन (Drumstick Tree), जिसे बुंदेलखंड में मुनगा भी कहा जाता है। इस पेड़ की पत्तियां, जड़ें, तना और फलियां औषधीय गुणों से भरपूर हैं, लेकिन इसका फूल सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खासकर डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में यह किसी वरदान से कम नहीं है।

डायबिटीज और कैंसर के मरीजों के लिए फायदेमंद

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रभारी डॉ. सुमित रावत के अनुसार, सहजन के फूल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, कैंसर के मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद माना जाता है।

डॉ. रावत बताते हैं कि यदि सहजन के फूलों का एक्सट्रैक्ट या रस निकाला जाए और कैंसर मरीजों को दिया जाए तो बीमारी की प्रगति को रोकने में मदद मिलती है। विशेष रूप से कीमोथेरेपी के बाद इसका सेवन करने से मरीजों को जल्दी रिकवरी में सहायता मिलती है।

कैसे करें सेवन?

सहजन का पेड़ भारत के अधिकांश हिस्सों में पाया जाता है। इसके फूलों को सब्जी, कढ़ी या उबालकर खाया जा सकता है। यह न केवल शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करता है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

मार्च तक उपलब्ध, जल्द करें उपयोग

सहजन का फूल साल में दो बार खिलता है और फिलहाल मार्च तक बाजार में उपलब्ध रहेगा। जो लोग डायबिटीज या कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं, वे इस औषधीय फूल का सेवन कर अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!