सुकमा में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: DFO, सहायक आयुक्त और कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, दस्तावेज जब्त

Spread the love

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापे डीएफओ अशोक पटेल, बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंद सिंह और कई कारोबारियों के घरों व दफ्तरों पर मारे गए। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

कोंटा, छिंदगढ़ और बीजापुर में छापेमारी

ACB-EOW की टीम ने सुकमा के अलावा कोंटा और छिंदगढ़ में भी कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं के मामलों से जुड़ी हुई है। टीम ने कई लोगों से पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

डीएफओ के घर पर रेड, दस्तावेजों की जांच जारी

सुकमा के डीएफओ अशोक पटेल के घर पर तड़के ACB और EOW की टीम पहुंची। यहां कई फाइलों और दस्तावेजों को खंगाला गया। प्रशासन को इस छापेमारी की पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी।

बीजापुर के सहायक आयुक्त के घर छापा

बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंद सिंह के जगदलपुर स्थित धरमपुरा निवास और बलौदाबाजार में स्थित उनके रिश्तेदारों के घर पर भी छापा मारा गया। बताया जा रहा है कि वे पहले दंतेवाड़ा में भी सहायक आयुक्त के पद पर रह चुके हैं।

शिक्षकों के घरों पर भी जांच जारी

छिंदगढ़ और कोंटा में दो शिक्षकों के निवास पर भी छापेमारी की गई। इनमें से एक शिक्षक कांग्रेस सरकार के दौरान डिस्ट्रिक्ट मिनरल कमिटी (DMC) के पद पर कार्यरत रहे हैं।

जगदलपुर में पहले भी हुई थी इनकम टैक्स रेड

इससे पहले जगदलपुर और रायपुर में आयकर विभाग (IT) ने तीन बड़े कारोबारियों के दफ्तरों, फैक्ट्रियों और अन्य ठिकानों पर छापा मारा था। इनमें बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी, रामा स्टील और रामा उद्योग ग्रुप शामिल थे।

ACB-EOW की कार्रवाई अभी जारी

ACB और EOW की टीम की छापेमारी अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आगे और भी खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई से पूरे दक्षिण बस्तर क्षेत्र में हलचल मच गई है और इसे लेकर विभिन्न हलकों में चर्चाएं जारी हैं।

 

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!