सुशासन तिहार में ग्रामवासियों ने दिखाई जागरूकता, बरगई पंचायत में 43 आवेदन जमा

Spread the love

सुरगुजा। सुशासन तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बरगई में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखाई। पंचायत भवन में आयोजित शिविर के दौरान कुल 43 आवेदन जमा किए गए, जिससे ग्रामीणों की जागरूकता और जनसेवा के प्रति विश्वास की झलक मिली।

इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच, ग्राम सेवक असरिता टोप्पो, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया था।

सरपंच ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया और समय पर आवेदन करने की अपील की। ग्राम सेवक असरिता टोप्पो ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब हर नागरिक जानकारी लेकर आगे आए।

यह आयोजन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुआ।

Related Posts

आस्था का उमड़ा महासैलाब! छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुआ मुंगेली, आगर नदी घाट पर दीपों की रोशनी से जगमगाया माहौल

Spread the love

Spread the love    मुंगेली। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।     मुंगेली। लोक आस्था, अटूट विश्वास और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा इन दिनों मुंगेली में पूरे श्रद्धा,…

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!