सुशासन तिहार : सीईओ ने मनकी एवं तोरनकट्टा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

राजनांदगांव । शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मनकी एवं तोरनकट्टा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर अपनी मांगों एवं समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए समाधान पेटी में आवेदन करने की अपील की।

उन्होंने प्राप्त आवेदन पत्रों का अवलोकन किया। जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों को जल प्रबंधन, जल संरक्षण स्वच्छता एवं फसल चक्र परिवर्तन के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान जिला पंचायत से सहायक परियोजना अधिकारी भगवती साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष साहू, ग्राम पंचायत के सरपंच रोजगार सहायक एवं जनपद के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

Spread the love

Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!