सैकड़ों युवाओं ने निकाली हिंदू नव वर्ष बाइक रैली, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Spread the love

पासन: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर हिंदू धर्मरक्षण संगठन के तत्वावधान में भव्य बाइक रैली निकाली गई। यह रैली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के संरक्षण में आयोजित की गई। पूरे उत्साह के साथ निकली इस रैली में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के गगनभेदी नारे गूंज उठे।

रैली का भव्य आयोजन

यह बाइक रैली श्री हनुमान मंदिर पसान से प्रारंभ होकर बालमपुर, दर्रीपारा, कोटमर्रा, तेलियामार, खमहरिया, दमदम और अन्य गाँवों से होते हुए आगे बढ़ी। संगठन के सदस्यों ने पूरे जोश और उमंग के साथ क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं और कई स्थानों पर नृत्य एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया।

मार्टिन क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है, जहां माता मातिन दाई की महिमा अपरंपार मानी जाती है। हिंदू धर्मरक्षण संगठन के सदस्यों ने सभी ग्रामवासियों को युगाब्द 5127 और विक्रम संवत 2082 की शुभकामनाएँ दीं।

सामाजिक एकता का संदेश

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना था। “जात-पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई” जैसे नारों से पूरे वातावरण में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने कहा कि यह आयोजन न केवल नव वर्ष का स्वागत करने के लिए है, बल्कि डॉ. हेडगेवार जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भी मनाया गया।

रैली में शामिल प्रमुख हस्तियाँ

इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं सहित कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं। इनमें संगठन संरक्षक लालता प्रसाद पांडेय, दुर्गेश सिंह, रामेश्वर बजरंग जायसवाल, बजरंग दल प्रखंड संयोजक विकास पांडे, एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु पांडेय प्रमुख रूप से शामिल थे।

आगामी रामनवमी के लिए आमंत्रण

हिंदू धर्मरक्षण संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने घोषणा की कि आने वाली रामनवमी को भी इसी तरह भव्य रूप से प्रभु श्रीराम का उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने समस्त नगरवासियों को इस आयोजन में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया।

Related Posts

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

Spread the love

Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

“कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

Spread the love

Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!