ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुक्का उत्सव के दौरान गोलीबारी, बोंडी बीच पर 11 की मौत, 29 घायल

Spread the love

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रविवार को हनुक्का उत्सव के दौरान बोंडी बीच पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो बंदूकधारियों ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 29 लोग घायल हो गए।

हनुक्का उत्सव के दौरान हुए हमले में घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त माल लैन्योन ने इसे ‘आतंकवादी घटना’ घोषित किया है। पुलिस ने एक हमलावर को मौके पर ही मार गिराया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आतंकी का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कब हुआ हमला?

यह हमला हनुक्काकी पहली मोमबत्ती जलाने के उत्सव के दौरान हुआ। इस समारोह में हजारों लोग शामिल थे, तभी हमलावरों ने राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। अफरा-तफरी में लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक ने हमलावर से राइफल छीनने की कोशिश की, जिससे कई लोगों को भागने का मौका मिला।

पीएम ने बताया दुखद

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इस घटना को भयावह और दुखद बताया। उन्होंने कहा, ‘बोंडी के दृश्य दिल दहला देने वाले हैं। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावितों के साथ हैं।’

पुलिस और आपात सेवाएं मौके पर तुरंत पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूरे मामले की जांच जारी है और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

यहूदियों पर क्रूर हमला

इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग ने इस हमले को घिनौना बताया। उन्होंने कहा कि यहूदियों पर क्रूर हमला हुआ है, हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं। वहीं, विदेश मंत्री गिदोन साआर ने इसे वर्षों से चल रही यहूदी-विरोधी हिंसा का परिणाम बताया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने वैश्विक यहूदी-विरोधी भावना से लड़ने की जरूरत पर जोर दिया।

एनएन की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स के पुलिस आयुक्त माल लैन्योन ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सिडनी के बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी को आतंकवादी घटना घोषित किया गया है। लैन्योन ने यह भी पुष्टि की कि दो ज्ञात संदिग्ध हैं, एक की मौत हो चुकी है जबकि दूसरा अस्पताल में जानलेवा हालत में है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!