2 अगस्त 2025 : इन 4 राशियों पर बरस रही है शनिदेव की विशेष कृपा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Spread the love

मेष राशि

आज कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि

आज आप बोलते कुछ हैं लेकिन करते कुछ और हैं। पहले खुद समझें करना क्या है फिर रणनीति बनाएं। नवीन कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें, धोखा होने की आशंका है। स्थायी संपत्ति के निर्णय में जल्दबाजी न करें। व्यापार में अनुकूल अवसर मिलेंगे, लेकिन समझदारी से काम करना होगा।

कर्क राशि

आज करियर पर ध्यान देना होगा। अपनी वस्तुओं को असुरक्षित छोड़ने से नुकसान हो सकता है। व्यापारिक नई योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

सिंह राशि

नया कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। परिवार में विवाद के कारण तनाव हो सकता है, इससे बचें।

कन्या राशि

दिन की अहमियत समझें और भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक होगा, जिसे संभालना होगा। कर्मचारियों की गलतियों से परेशानी हो सकती है।

तुला राशि

आज जीवनशैली में बदलाव लाने का समय है। व्यापार में लाभ होगा। कला जगत के किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से संपर्क बढ़ेगा। मकान या वाहन की खरीद-बिक्री में पैसा लगेगा। शनिदेव की कृपा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

अपनों का साथ मिलने से काम पूरे होंगे। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर में भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी। शनिदेव की कृपा से रुके काम बनेंगे।

धनु राशि

आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। भगवान शनिदेव की कृपा से करियर में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

निजी जीवन में मनमुटाव बढ़ सकता है। फालतू विवादों से बचें। समाज और परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि

आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से नुकसान हो सकता है। पिता के साथ गंभीर चर्चा होगी।

मीन राशि

विवेक से काम करें, मनमाफिक परिणाम नहीं मिल रहे। न्यायालय से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है। व्यापार में तेजी आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी राशि में शनि होने से लाभ होगा।

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: इन 3 राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभदायक, हर काम में मिलेगी सफलता, जाने अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 5 August 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपको धैर्य और संयम का महत्व सिखाने वाला है। जल्दबाजी…

    Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: कर्क, कन्या समेत 5 राशियों को हनुमानजी की कृपा से मिलेंगे विशेष अवसर, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 4 August 2026       मेष राशिफल   आज का दिन नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। ग्रहों की स्थिति आपके आत्मविश्वास को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!