26 वर्षीय महिला 15 दिन से लापता, परिवार परेशान

Spread the love

रायगढ़। जिले के अमलीपाली क्षेत्र की निवासी 26 वर्षीय सुमन साव 11 जुलाई की शाम से रहस्यमय तरीके से लापता है। परिजनों के अनुसार, वह रोज़ की तरह घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से अब तक लौटकर नहीं आई।

परिवार ने रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई। अंततः परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, 15 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

सुमन की अचानक गुमशुदगी से परिवार बेहद परेशान है। परिजन आमजन से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को सुमन के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो कृपया नजदीकी थाना या परिवार को तुरंत सूचना दें।

  • Related Posts

    स्टेट हाईवे की बदहाली: कीचड़ में तब्दील हुआ सीपत–बलौदा मार्ग, भारी वाहनों ने बढ़ाई परेशानी

    Spread the love

    Spread the love    Vachannews ग्राउंड रिपोर्ट । सीपत–बलौदा मार्ग।       बिलासपुर/सीपत। सीपत–बलौदा मार्ग की जर्जर हालत ने बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।…

    शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या, ऑटो के अंदर खून से लथपथ मिला शव; इलाके में मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द मोड़ स्थित शराब दुकान परिसर में सोमवार को उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!