थाने से महज 500 मीटर दूर 70 लाख की मोबाइल चोरी! बेखौफ चोरों ने शटर तोड़ा, CCTV तोड़कर हुए फरार

Spread the love

 

 

जशपुर/बगीचा। संतोष कुमार सोनी की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

जशपुर के बगीचा बस स्टैंड स्थित कैपिटल मोबाइल दुकान में देर रात बड़ी वारदात, पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

 

 

 

जशपुर/बगीचा। जशपुर जिले के बगीचा बस स्टैंड स्थित कैपिटल मोबाइल दुकान में देर रात हुई सनसनीखेज चोरी ने इलाके की कानून-व्यवस्था और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात बगीचा थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई, फिर भी चोर बेखौफ होकर दुकान का शटर तोड़ते रहे और लाखों रुपये के मोबाइल लेकर फरार हो गए।

दुकान संचालक सबा के अनुसार, चोर दुकान से करीब 60 से 70 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत न बच सके। इससे साफ जाहिर होता है कि चोर पूरी तैयारी और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर उठ रहा है। जब थाना इतनी नजदीक स्थित है, तब आखिर इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई? क्या रात में गश्त नहीं हो रही थी, या फिर चोरों के हौसले पुलिस से भी ज्यादा बुलंद हो चुके हैं? यदि थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा चोरी में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, इस बड़ी चोरी ने एक बार फिर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

  • Related Posts

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    राष्ट्रीय कारीगर आंदोलन में छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, कृष्णा प्रजापति के हाथों में जमीनी अभियान की कमान

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     31 अक्टूबर को कन्याकुमारी में जुटेंगे 29 राज्यों के प्रतिनिधि, कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति भारत के लाखों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!