अमेरिका में UPS कार्गो प्लेन टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश, तीन क्रू मेंबर्स की दर्दनाक मौत

Spread the love

अमेरिका के केंटकी राज्य में लुइसविले स्थित मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यूपीएस की कार्गो फ्लाइट 2976 टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें विमान चालक दल के तीनों सदस्यों की मौत हो गई। हादसे को लेकर एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान होनोलूलू के डैनियल के इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। टेकऑफ के दौरान विमान सिर्फ लगभग 175 फीट तक ऊपर उठ पाया और अचानक तेजी से नीचे गिर गया। जैसे ही विमान जमीन से टकराया, जोरदार विस्फोट हुआ और विमान में भरे करीब 25,000 गैलन जेट ईंधन में आग लग गई। देखते ही देखते हवा में धुएं का विशाल गुबार फैल गया, जो कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर ने हादसे की पुष्टि करते हुए तीनों मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने यह भी बताया कि 11 लोग घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। विमान McDonnell Douglas MD-11 मॉडल का था।

गौरतलब है कि इस हादसे ने उस अहमदाबाद प्लेन क्रैश की याद ताजा कर दी है, जिसमें टेकऑफ के कुछ ही क्षण बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की जान गई थी। लुइसविले हादसे की भयावह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!