चुनार रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, छह श्रद्धालुओं की ट्रैन की चपेट में आकर मौत

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रेन बदलने के लिए उतर रहे छह यात्रियों की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना में शवों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है, जिससे स्टेशन परिसर में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, सभी यात्री गंगा स्नान कर अपने घरों को लौट रहे थे। वे प्रयागराज बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे थे और वाराणसी की ओर जाने वाली दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए वे सीधे रेलवे ट्रैक पार करने लगे। उसी दौरान तीन नंबर लाइन से कालका मेल तेज रफ्तार में गुजरी और यात्री उसकी चपेट में आ गए।

घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शरीर के हिस्से पटरियों पर दूर-दूर बिखर गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने प्रशासन को तत्काल राहत कार्य तेज करने, घायलों को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है।

फिलहाल स्टेशन परिसर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से प्लेटफॉर्म बदलने के लिए केवल फुटओवर ब्रिज और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!