सक्ति की बेटी की दर्दनाक विदाई : बिलासपुर रेल हादसे में खो गई प्रिया की मुस्कान, 12 घंटे बाद मिला शव

Spread the love



बिलासपुर । बिलासपुर रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में सक्ती जिले की बहेराडीह निवासी 20 वर्षीय प्रिया चंद्रा की दर्दनाक मौत हो गई। प्रिया गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष की होनहार छात्रा थी और आगे उच्च शिक्षा के सपने संजोए हुए थी। हादसे के बाद वह बोगी के मलबे में फंसी रही, जिसके चलते 12 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलता रहा। गैस कटर से बोगी को काटकर उसका शव बाहर निकाला गया तो वहां मौजूद हर आंख नम हो उठी।

परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और गांव के लोग उसकी यादों में डूबे हैं। प्रिया को पढ़ाई, संस्कार और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता था। उसकी मौत से साथ पढ़ने वाले छात्र भी स्तब्ध हैं।

एक उजला भविष्य अंधेरे में खो गया…
सपनों की रोशनी अचानक बुझ गई।

  • Related Posts

    बिलासपुर में ट्रक टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹80 हजार के नए टायर बरामद

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर/ 17 जून 2026। बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने ट्रकों से टायर चोरी करने वाले एक सक्रिय…

    दिनदहाड़े एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला, खून से लथपथ सड़क पर मिला युवक

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर में कानून की पढ़ाई कर रहे एक एलएलबी छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े ब्लेड से जानलेवा हमला कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!