कार्तिक पूर्णिमा स्नान से लौटते श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

Spread the love



कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली बुधवार देर शाम हादसे का शिकार हो गई। यह घटना मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मटिया मऊ मार्ग पर सलापुर के पास हुई, जहां ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे जो बेरिया गंगा घाट से स्नान कर वापस लखीमपुर और सीतापुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही एक कार आगे के पहिये से टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें से 5 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बेरिया गंगा घाट पर हर साल भव्य मेला लगता है, जिसमें आस-पास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कार चालक की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!