रूस-यूक्रेन युद्ध में फिर तेज़ी, रूस ने चलाए 450 से अधिक ड्रोन और 45 मिसाइलें, कई शहरों में तबाही

Spread the love


रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर तेज़ हो गया है। रूस ने बीती रात यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया। इस हमले में 450 से अधिक ड्रोन और 45 मिसाइलें दागी गईं। हमले में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं।

रूसी हमलों का सबसे ज्यादा असर कीव, पोल्टावा, खार्किव और दनित्रो जैसे प्रमुख शहरों पर हुआ। दनित्रो में एक आवासीय इमारत पर ड्रोन गिरने से 3 लोगों की मौत और 12 घायल हो गए। वहीं जापोरिज्जिया में ड्रोन हमले में 3 लोगों की जान गई और खार्किव में भी एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस हमले में देश के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा नुकसान पहुंचा है। कई बिजली संयंत्र बंद हो गए, जिससे कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित है। हालांकि इमरजेंसी टीमें ग्रिड को स्थिर करने में लगी हुई हैं, लेकिन पूरी तरह सुधार के लिए रोलिंग ब्लैकआउट लागू करना पड़ रहा है।

यूक्रेन की वायुसेना का दावा है कि उसने रूस के 406 ड्रोन और 9 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन 52 ड्रोन और 26 मिसाइलें अपने लक्ष्य पर गिरकर भारी नुकसान पहुंचा गईं। क्रेमेंचुक और होरिश्नी प्लाव्नी जैसे क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए पश्चिमी देशों से रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है। वहीं रूस ने कहा है कि यह हमला यूक्रेन के हालिया वायु हमलों का प्रतिकार है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!