भूटान से बोले पीएम मोदी: दिल्ली ब्लास्ट पर दुख जताया, कहा – दोषियों को सजा जरूर मिलेगी

Spread the love

नई दिल्ली/थिंबू। 10 नवंबर की शाम दिल्ली में हुए कार धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लाल किला जैसे संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल अस्पताल में इलाज पा रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां उच्च सतर्कता पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “दिल्ली में हुई भयावह घटना ने पूरे देश को दुखी किया है। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।”

पीएम मोदी इस समय दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भूटान में हैं। राजधानी थिंबू में सोमवार को जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मैं बहुत दुखी मन से यहां आया हूं। कल रात दिल्ली में हुई इस घटना के बाद मैं पूरी रात जांच एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस साजिश की जड़ तक पहुंचेंगी और इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।”

भूटान दौरे के दौरान पीएम मोदी ने भारत-भूटान संबंधों पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने घोषणा की कि भारत जल्द ही गेलेफू के पास एक नया चेकप्वाइंट चौकी स्थापित करेगा, जिससे निवेशकों और पर्यटकों को अधिक सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि भारत और भूटान की प्रगति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। इसी भावना के तहत भारत सरकार ने भूटान की पंचवर्षीय योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये के योगदान की घोषणा की थी, जिसका उपयोग सड़क, कृषि, वित्त और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे क्षेत्रों में किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने भूटान को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ UPI भुगतान सुविधा का भी विस्तार किया है। अब प्रयास किया जा रहा है कि भूटान आने वाले भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारत आने वाले भूटानी नागरिकों को भी UPI सुविधा का लाभ मिल सके।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत और भूटान का रिश्ता सिर्फ पड़ोसी देशों का नहीं, बल्कि दिलों का रिश्ता है। हम एक-दूसरे की खुशियों और संकटों में साथ खड़े रहेंगे।”

दिल्ली ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम कर रही है। सरकार ने साफ किया है कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें जल्द ही बेनकाब किया जाएगा।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!