मदीना में भीषण हादसा, 42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत

Spread the love

सऊदी अरब के मदीना के पास सोमवार को एक खौफनाक सड़क दुर्घटना में 42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब हैदराबाद से गए तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस की टक्कर एक डीज़ल टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस मौके पर ही आग की लपटों में घिर गई और कई श्रद्धालुओं की जान तुरंत चली गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतकों में ज्यादातर हैदराबाद के रहने वाले थे।

घटना के बाद भारत सरकार और तेलंगाना सरकार तुरंत सक्रिय हो गईं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रियाद और जेद्दा में भारतीय दूतावास प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने दुर्घटना के बाद 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और जरूरतमंद लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार रियाद स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क में है और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हर कदम पर तैयार है। राज्य सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया है और उन्हें दूतावास के साथ मिलकर समन्वय करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!